Jamshedpur : विश्व कैंसर दिवस पर डालसा पीएलवी ने चलाया जागरूकता अभियान

  • एमजीएम अस्पताल और मानगो ओलिडीह में लोगों को किया गया जागरूक
  • स्वस्थ जीवनशैली से कैसे कम किया जा सकता है कैंसर का खतरा

जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) जमशेदपुर के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम एमजीएम अस्पताल परिसर एवं मानगो ओलिडीह थाना के समीप आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी और जोबारानी बास्के ने आम नागरिकों को कैंसर के कारण, लक्षण और समय पर जांच की महत्ता के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि प्रारंभिक जांच से कैंसर का सफल उपचार संभव है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मरीन ड्राइव के पास लावारिस हालत में मिली 13 वर्षीय किशोरी, स्थानीय लोगों ने बचाया

कैंसर से बचाव के लिए समय पर जांच है जरूरी

अभियान के दौरान पीएलवी सदस्यों ने लोगों को जीवनशैली में सुधार और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की और बताया कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवन अपनाने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एनआई एक्ट के मामले के निष्पादन पर जोर, PDJ ने की बैठक

जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी 25 अप्रैल 2026…

Spread the love

Muri : रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन मामले में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को मिली जमानत

मुरी : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को मंगलवार को न्यायालय से बड़ी राहत मिली। रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन से जुड़े मामले में दर्ज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time