Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन
  • मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साही उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची के काशीडीह में चापड़ से युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल, दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न भाषा, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए सामाजिक संदेश को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बच्चों की भावपूर्ण और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों की तालियों की गूंज से पूरा वातावरण उत्साह और आनंद से भर गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष एम.के. झा और डॉ. आर.एम. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखरी की प्रिंसिपल वाई. ज्योति लक्ष्मी, राखा माइन्स की प्रिंसिपल वाई. गंगा लक्ष्मी एवं हल्दीपोखर विद्यालय के प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा को नया सीएमओ मिला, डॉ एसडीएन शर्मा के सामने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की बड़ी चुनौती

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था के अध्यक्ष एम.के. झा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। डॉ. आर.एम. शर्मा ने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा होती है, जिसे सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कला और कौशल को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। महोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान

पोटका : सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मालती टुडू ने 12वीं आर्ट्स की परीक्षा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time