Gua : डीएवी चिड़िया में शिक्षकों की बैठक, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

  • प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित
  • डीएवी चिड़िया में प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि का शिक्षकों ने किया स्वागत

गुवा : सेल से संबद्ध दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल (डीएवी), चिड़िया में बच्चों की शिक्षा के विकास के लिए प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि की अध्यक्षता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका और रिजल्ट कार्ड पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने बच्चों की पब्लिक डिमांड और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने की मांग की। प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने कहा कि स्कूल प्रबंधन डीएवी को एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और भविष्य में बच्चे शिक्षा के माध्यम से चिड़िया का नाम रोशन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वार्ड संख्या 19 : रानी परवीन ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया

डीएवी चिड़िया में अर्द्धवार्षिक परिणामों पर शिक्षकों ने की समीक्षा

बैठक में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें कंप्यूटर प्रयोगात्मक वस्तुएं, प्रयोगशाला की सुविधाएं और स्कूल को पूरी तरह सुसज्जित बनाने के प्रयास शामिल थे। प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को अभिभावकों के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास में शिक्षक पूरी तरह जिम्मेदार हैं, इसलिए उन्हें बच्चों की बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके सभी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप में भागीदारी को पिता-पुत्री ने अलग-अलग वार्ड से दाखिल किया पर्चा

शिक्षकों को बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास में भूमिका निभाने का निर्देश

इस अवसर पर डीएवी चिड़िया के राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, एस के पांडेय, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, नित्यानंद भकत, मुकेश प्रजापति, सुखेन प्रसाद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने नव नियुक्त प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि के विचारों का स्वागत किया और उनकी सराहना की। बैठक के दौरान शिक्षकों ने बच्चों की गुणवत्ता युक्त शिक्षा और स्कूल के समग्र विकास के प्रति अपने सहयोग का भरोसा दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time