जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन प्रपत्र भरने की होड़ मची रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 12 व 15 से पिता-पुत्री ने पर्चा दाखिल किया. अखिल भारतीय नाई संघ के पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने वार्ड 12 से पर्चा दाखिल किया. वहीं उनकी पुत्री शिल्पी ठाकुर ने वार्ड 15 से नामांकन भरा. मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान दोनों पिता-पुत्री ने अपना विजन बताया. संतोष ठाकुर ने कहा कि वे लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्थानीय लोगों के समर्थन से ही उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. कहा जुगसलाई में समस्याओं का अंबार है. प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का हल कराया जाएगा. वहीं उनकी पुत्री शिल्पी ने कहा कि महिलाएं भी समाज एवं राजनीति में सक्रिय हों. इसी उद्देश्य से चुनाव में खड़ी हुई हूं. महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करना है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप में भागीदारी को पिता, पुत्र व पुत्री मैदान में तीनों का विजन मास्टर प्लान बनाकर कराएंगे परिषद क्षेत्र का विकास
There is no ads to display, Please add some



















































