Jamshedpur : जुगसलाई नप में भागीदारी को पिता, पुत्र व पुत्री मैदान में तीनों का विजन मास्टर प्लान बनाकर कराएंगे परिषद क्षेत्र का विकास

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में कहीं भाई-भाई आमने सामने हैं, तो कहीं एक ही परिवार से पिता, पुत्र व पुत्री चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के अलग-अलग वार्ड से प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड तेल गल्ली के रहने वाले मो. अब्बास अंसारी के अलावे उनके पुत्र मो. अजहरूद्दीन अंसारी एवं पुत्री फिरदौस परवीन ने अलग-अलग वार्ड से नामांकन दाखिल किया.

मो. अब्बास अंसारी ने जहां वार्ड नंबर 5 से पर्चा भरा, वहीं उनके पुत्र मो. अजहरूद्दीन ने वार्ड नंबर एक नंबर से नामांकन दाखिल किया. जबकि पुत्री फिरदौस परवीन ने वार्ड नंबर 6 से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तीनों ने संयुक्त रूप से बताया कि जुगसलाई में समस्याओं का अंबार है. वर्षों बाद निकाय चुनाव में जनता की भागीदारी हो रही है.

तीनों ने कहा कि निर्वाचित होने के बाद शहर की सरकार में भागीदारी मिलने के बाद वे मास्टर प्लान बनाकर जुगसलाई क्षेत्र की जटिल समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे. मो. अजहरूद्दीन ने कहा कि आज युवा वर्ग दिग्भ्रमित होकर मुख्य धारा से दूर हो रहे हैं. ऐसे युवाओं को मुख्यधारा में लाना उद्देश्य है. वहीं फिरदौस परवीन ने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करेंगी. नामांकन के दौरान तीनों के समर्थक भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड चार से मधुरेश बाजपेयी ने भरा पर्चा, नागरिक सुविधाएं मुहैया कराना उद्देश्य


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time