Jamshedpur : उलीडीह में भिक्षा मांग रहे दो संदिग्ध बाबा धराए, पुलिस जांच में जुटी

  • ठगी के पुराने मामले से हुलिया मिलने पर स्थानीय लोगों ने दिखाई सतर्कता
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर धर दबोचा। लोगों का आरोप है कि इन्हीं दोनों बाबाओं ने बीते दिनों सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों बाबा एक बार फिर इलाके में घूमते नजर आए और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को रोककर पूछताछ की। हुलिया पुराने ठगी मामले से मेल खाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली बड़ी ठगी

सूचना मिलते ही उलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों बाबा ठगी की घटनाओं में शामिल हैं या नहीं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time