Baharagoda : जामवनी गांव में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीणों पर गहराया पेयजल संकट

  • दो वर्षों से मरम्मत नहीं होने पर 35 परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर
  • पेयजल विभाग से ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई की मांग

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जामवनी गांव में सोलर जलमीनार लंबे समय से खराब रहने के कारण भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। गांव के लगभग 35 परिवारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों शिबशंकर गिरी, सदानंद गिरी, आरती गिरी, साबित्री नाईक, प्रतिमा गिरी, कल्पना गिरी, पारवती नाईक एवं सुमित्रा नाईक ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सोलर जलमीनार खराब है, जिससे गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। सरकारी स्तर पर गांव में दो चापानल और एक कुआं मौजूद है, लेकिन चापानलों से नाममात्र का ही पानी निकलता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में भिक्षा मांग रहे दो संदिग्ध बाबा धराए, पुलिस जांच में जुटी

सोलर जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संकट को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया और ग्राम प्रधान से सोलर जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाएगा तो विभिन्न गांवों में सोलर जलमीनार निर्माण का क्या लाभ है। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मांग की है कि समय रहते सोलर जलमीनार की मरम्मत कराई जाए, ताकि गांव में उत्पन्न पेयजल समस्या से निजात मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time