- सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के समीप 1 फरवरी की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए हीरा, सोना, चांदी सहित अन्य महंगे जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितिक कुमार सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घटना स्थल के समीप का ही निवासी है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है।
इसे भी पढ़ें : Potka : विश्व कैंसर दिवस पर पोटका में पीएलवी का डोर टू डोर जागरूकता अभियान
सिटी एसपी ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर आलमीरा तोड़ते हुए हीरा, सोना, चांदी और अन्य कीमती जेवरात की चोरी की गई थी। इस संबंध में 3 फरवरी को जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some



















































