पोटका: पोटका प्रखंड के कालिकापुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष लासा मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। लासा मुर्मू ने दोनों महान नेताओं के जीवन संघर्ष और आदर्शों की प्रेरक कहानियाँ बच्चों को सुनाईं।
कार्यक्रम में प्रखंड महासचिव लालटू दास और मंडल सदस्य नव कुंज पुराण सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने गांधी और शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।