संभागीय खेल प्रतियोगिता में DAV चिड़िया के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, कराटे और आर्चरी में जीते 16 पदक

चाईबासा:  डीएवी नेशनल गेम्स के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया। बच्चों ने कराटे में 7 पदक, आर्चरी में 10 पदक और फुटबॉल में उपविजेता की शील्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कराटे में दमदार प्रदर्शन
रामगढ़ जिले के डीएवी भेंडेचनगर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 2 कांस्य और 3 रजत पदक हासिल किए। विजेता छात्र-छात्राओं में कृतिका साहू और समृद्धि नायक (स्वर्ण), रखिश्री नाग (रजत), जबकि प्रसिद्धि गुप्ता, पूजा कुमारी और ओम कुमार (कांस्य) शामिल रहे। इन छात्रों का नेतृत्व शिक्षक देवाशीष बेहरा और शिक्षिका संजू कुमारी ने किया।

फुटबॉल में उपविजेता
बोकारो स्टील सिटी में आयोजित संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया की टीम उपविजेता रही।
विजेता: डीएवी अलकुसा
उपविजेता: डीएवी चिड़िया
तृतीय स्थान: डीएवी निरजा सहाय, रांची
डीएवी चिड़िया की टीम ने क्रीड़ा शिक्षक सुमित सेनापति और शिक्षिका मोमिता मजुमदार के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया।

आर्चरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
टीसीआई, खूंटी में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
5 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीते।

मुख्य विजेता छात्र-छात्राएँ:
प्रार्ची नाग – 3 स्वर्ण पदक
दिव्यांसी नाग – 3 रजत पदक
रेहान कच्छप – 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक
संगीत शिक्षक जितेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में छात्रों ने यह सफलता हासिल की।

डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा – “डीएवी नेशनल गेम्स विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और अनुशासित भी बनाते हैं।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में जिला समन्वय समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time