Saraikela: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

सरायकेला:  सरायकेला में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय और विभिन्न स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी समाहरणालय भवन परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

साथ ही बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो-कान्हू, समाहरणालय भवन परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और कोर्ट मोड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश आज भी समाज को दिशा देता है। लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर नारा हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उपायुक्त ने सभी से अपील की कि इन महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में कार्य करें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: रास्ते के गड्ढे में बिगड़ा बाइक का बैलेंस, आगे चल रहे वाहन से टकराकर दो युवकों की मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *