Bahragora : समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि मनाई गई, समाज के प्रति उनके योगदान को किया गया याद

बहरागोड़ा : रविवार को खण्डामौदा स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में प्रखर देशप्रेमी और विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने की।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी का समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है। वे न केवल एक सच्चे देशप्रेमी थे, बल्कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सदैव समर्पित रहे। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गरिमामय के अवसर पर मुख्य रूप से लक्मण गिरी, अर्धतेंदु रथ,मोनोरंजन गिरी,रतिकांत सीट, बालक जेना, बेनुधर मंडल, शेक मुस्ताक, इंद्रजीत दास, प्रदीप धाड़ा,उमाशंकर जेना, असित महापात्र,मोतीलाल महापात्र, आकूल बाग, दीपक कर्मकार आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : घाघीडीह जेल में तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, तीन दिन पहले घायल अवस्था में  पहुंचा था घर 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर अनियंत्रित होकर पलटा 12 चक्का ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर दारिशोल के समीप रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ओडिशा के अंगुल से कोलकाता की ओर जा रहा एक…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नयी जिला समिति का गठन, बृजकिशोर सिंह अध्यक्ष व सुशील कुमार सिंह बने महामंत्री

वार्षिक आमसभा में निवर्तमान कमिटी भंग कर नयी कमिटी का हुआ गठन जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम समिति की वार्षिक आम रविवार को बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time