Gamharia: गम्हरिया में तीन दिवसीय हड़ताल पर शिफ्टेड VLE, मानदेय बढ़ोतरी व बकाया भुगतान की मांग

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड के पंचायत सचिवालयों में कार्यरत शिफ्टेड वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं. गुरुवार को वीएलई प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और हड़ताल की जानकारी दी.

प्रतिनिधियों ने बताया कि चतरा जिले के एक शिफ्टेड वीएलई ने हाल ही में आर्थिक संकट के कारण पंचायत सचिवालय में ही आत्महत्या कर ली थी. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी वीएलई 24 से 26 जुलाई तक अपने पंचायत सचिवालयों में कार्यालय बंद रखेंगे.

वीएलई का कहना है कि वे लंबे समय से बकाया मानदेय का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी पंचायत शिफ्टेड वीएलई का लंबित मानदेय जल्द जारी किया जाए और साथ ही मानदेय की राशि में भी बढ़ोतरी की जाए, ताकि आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न न हो.

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सुमिता महतो, संतोष महतो, धनंजय गोप, गुड्डू दास, चंदन तांती, रमेश पंडित, रामपद गोप, ललित महतो, तरूण महतो, धनंजय तियू, विमल किशोर टुडू समेत प्रखंड के कई वीएलई शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: BDO के दौरे का असर, सबर वृद्धा को मिला स्वास्थ्य लाभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *