Jamshedpur: BDO के दौरे का असर, सबर वृद्धा को मिला स्वास्थ्य लाभ

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव भारती ने बुधवार को प्रखंड अंतर्गत लालसाई गांव स्थित सबर बस्ती का दौरा किया था। दौरे के दौरान वे एक बुजुर्ग सबर महिला कनाई नायक के घर पहुंचे और उनसे आवास, पेंशन, राशन तथा स्वास्थ्य सुविधा संबंधी जानकारी ली।

निरीक्षण में बीडीओ ने पाया कि महिला को आवास, राशन और पेंशन की सुविधा मिल रही है, लेकिन नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

जैसे ही यह बात सामने आई, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वृद्धा के घर पहुंची और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं दीं। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने अब पेयजल व्यवस्था को लेकर उम्मीद जताई है। बीडीओ ने पेयजल समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी है, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि इस दिशा में ठोस कदम कब उठाए जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सबर बस्ती में BDO का दौरा, बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर ली स्वास्थ्य जानकारी

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time