Deoghar: 1.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य, उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतरीन सेवा

देवघर: देवघर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर डीसी विशाल सागर ने नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की और काम को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. इस बैठक में उपायुक्त ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और इसके लाभों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि लोगों में किसी प्रकार की भ्रांति न हो.

स्मार्ट मीटर के लाभ और कार्यप्रणाली की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने का निर्देश

डीसी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि वे स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में जनता को अवगत कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को इस नई व्यवस्था से कोई असुविधा न हो और वे स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से पूरी तरह परिचित हों.
स्मार्ट मीटर की विशेषता यह है कि यह एक्यूरेट रीडिंग प्रदान करता है और उपभोक्ताओं को इसे लगाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. जिले में कुल 1.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी.

स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद में तेजी

उपायुक्त ने मेसर्स विंटेक इंडिया को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने की बात कही कि प्रक्रिया पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से की जाए. इसके साथ ही, सरकारी भवनों, निजी स्कूलों, अस्पतालों, होटलों, प्रतिष्ठानों और बड़ी दुकानों में भी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. डीसी ने कहा कि स्मार्ट मीटर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शिता और सुविधा देना है, ताकि बिलिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती या भ्रांति न हो.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर डीसी ने की बैठक

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time