Deoghar: आनंद कुमार राय बने इंटक के नगर अध्यक्ष

 

देवघर:  झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के निर्देशानुसार देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा द्वारा वर्तमान नगर इंटक अध्यक्ष बृजभूषण राम को बदल कर उनके स्थान पर आनंद कुमार राय को इंटक का नया नगर अध्यक्ष बनाया गया है। आनंद के मनोनयन पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर देव, डॉ. गौरव सिंह, प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, नाहिदा सुल्तान, महासचिव पूजा देवी, बबली सिंह, राधा पाल, सचिव अभिषेक सिंह, सदाशिव राणा एवं कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने नए अध्यक्ष को बधाई दी है।

श्रमिक हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे

झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि आनंद राय श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए अपने कार्यकलापों से इंटक को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि आनंद राय कांग्रेस संगठन के साथ समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित कर श्रमिक हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। यह जानकारी इंटक के सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह ने दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मलेरिया, डेंगू रोकथाम के लिए प्रशासन मुस्तैद, छतों पर जलजमाव की ड्रोन से निगरानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  विधायक कल्पना सोरेन से मिली पूर्णिमा साहु, बिरसानगर में पीएम आवास आवंटन में विलंब व लाभुकों की समस्याओं से कराया अवगत

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में चिन्हित लाभुकों को हो रही समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

जमशेदपुर: शहर से सटे बागबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधायक ने राज्य सरकार के पेयजल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time