Deoghar: करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन, एक्सपर्ट फैकल्टी ने दूर की छात्रों की शंकाएं

देवघर: छात्र यदि अपने करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो वे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते. लेकिन सही मार्गदर्शन और कुशल करियर काउंसलर की सहायता से वे अपनी मंजिल को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेंट माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल, मोहनपुर के प्राचार्य बीजू के. के नेतृत्व में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया.

मोटिवेशनल गुरु ने दिए सफलता के मंत्र

इस सत्र में मशहूर मोटिवेशनल गुरु डॉ. जे.सी. राज को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को यह समझाया कि किस प्रकार सही योजना और मेहनत से वे अपने इच्छित क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

एक्सपर्ट फैकल्टी ने दूर की छात्रों की शंकाएं

स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की भी व्यवस्था की. इन विशेषज्ञों ने छात्रों के मन में उठने वाले हर प्रश्न का उत्तर देकर उनकी दुविधा को दूर किया. डॉ. जे.सी. राज ने प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से जीवन दर्शन और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर बल दिया.
उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि माता-पिता की बातों का सम्मान करना और उनके मार्गदर्शन का पालन करना सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यदि छात्र अनुशासन और समर्पण के साथ मेहनत करें, तो कोई भी प्रतियोगी परीक्षा उनके लिए कठिन नहीं होगी.

सत्र में शामिल विशेषज्ञ और शिक्षक

इस काउंसलिंग सत्र में एक्सपर्ट फैकल्टी के रूप में अभिषेक झा, पंकज कुमार, डॉ. मोहन कुमार, स्वाधीन सिद्धांत, रथीश कुमार और अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पीएम श्री उत्क्रमित विद्यालय, संस्थापक दिवस पर ताजा हुआ यादों का कारवां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time