NTTF Jamshedpur: एनटीटीएफ के 27 छात्र 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक

जमशेदपुर: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान में हाल ही में डॉ रेड्डी कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया आयोजित की गई. यह कंपनी हैदराबाद और विशाखापत्तनम में स्थित है. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई, जिसमें लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत कौशल मूल्यांकन और तकनीकी क्षमता की परख की गई. अंतिम चरण में फाइनल इंटरव्यू के माध्यम से चयन हुआ.

3.50 लाख का पैकेज, एक वर्ष में बढ़कर 4 लाख

इस प्रक्रिया में संस्थान के 27 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया. सभी छात्रों को 3.50 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी गई है, जो एक वर्ष पूर्ण होने के बाद 4 लाख तक बढ़ेगा. छात्रों की इस उपलब्धि से संस्थान गौरवांवित है.

शाखावार चयनित छात्र

चयनित छात्रों में से 22 छात्र डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स एंड स्मार्ट फैक्टरी इंजीनियरिंग के हैं, जबकि 5 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम से हैं.

मेकाट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से चयनित छात्र
श्रेया मंडल, अंकिता श्रीवास्तव, तन्नु कुमारी, अल्पा कुमारी, मुस्कान परवीन, स्नेहा कश्यप, रेखा कुमारी, सोमिल, मनीष यशराज, अभिजीत पोद्दार, आयुष कुमार अंकित, सुशांतो, प्रिंस कुमार साहू, तेजस राज, अमल पी. नायर, बिशाल मैती, नीतीश पंडित, सुमित गुप्ता, प्रेम दास, उदय कुमार, विशाल सरकार.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम से चयनित छात्र
स्नेहा, राहुल दीप, ईशा कुमारी, संभव, हर्ष निषाद.

छात्रों की सफलता में संस्थान की भूमिका

छात्रों के चयन में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा और मिथिला का विशेष योगदान रहा. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उप प्राचार्य रमेश राय, एजाज़ अहमद, पल्लवी चौधरी, अजीत कुमार और उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई.

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: अनियमित वसूली करने का आरोप बना विवाद का कारण, स्कूल ने दर्ज कराया मानहानि का मामला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time