Adityapur: अनियमित वसूली करने का आरोप बना विवाद का कारण, स्कूल ने दर्ज कराया मानहानि का मामला

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गायत्री शिक्षा निकेतन की छवि को झूठे आरोपों के माध्यम से धूमिल करने की कोशिश अब कोर्ट के दरवाज़े तक पहुँच गई है. स्कूल प्रबंधन ने इस प्रकरण में सत्यप्रकाश राय नामक व्यक्ति के विरुद्ध सिविल कोर्ट में मामला दर्ज कराया है.यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के अंतर्गत दर्ज हुआ है. इसमें मानसिक क्षति पहुँचाने, धमकी देने, झूठे आरोप लगाने और सोशल मीडिया के ज़रिए मानहानि करने जैसे आरोप शामिल हैं.प्रबंधन का कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत आक्षेप नहीं, बल्कि संस्थान की वर्षों की मेहनत और सामाजिक प्रतिष्ठा पर सीधा प्रहार है. अब इसका उत्तर कानूनी माध्यम से दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप
सत्यप्रकाश राय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को टैग करते हुए स्कूल पर रि-एडमिशन और वार्षिक शुल्क के नाम पर अनियमित वसूली करने का आरोप लगाया गया था.राय ने इसे झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 की धारा 75(3) का उल्लंघन बताया और छात्रों का पैसा लौटाने की माँग की थी.

स्कूल प्रबंधन का जवाब: झूठे हैं आरोप
गायत्री शिक्षा निकेतन प्रबंधन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए स्पष्ट किया कि स्कूल के फी कार्ड में ‘रि-एडमिशन’ नामक कोई कॉलम ही नहीं है.प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने कभी इस नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया. साथ ही यह भी दावा किया कि पूरे आदित्यपुर क्षेत्र में वे सबसे कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं, जिसका प्रमाण उनके छात्रों के बेहतरीन बोर्ड परिणाम हैं.

पुराने मतभेद बने विवाद की वजह?
प्रबंधन के अनुसार, सत्यप्रकाश राय पहले भी कई बार स्कूल से फीस माफ करवाने का प्रयास कर चुके हैं. जब यह संभव नहीं हुआ, तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की. संस्थान का स्पष्ट रुख है कि वे न तो शिक्षा की गरिमा से समझौता करेंगे और न ही झूठे आरोपों से डरेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीसी, एसएसपी ने रामनवमी विसर्जन जुलूस को लेकर नदी घाटों का किया निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time