Deoghar: देश में तानाशाही कायम करना चाहती है केंद्र सरकार- मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

 

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 6 मई को रांची में, प्रदेश स्तरीय नेता तैयारी को लेकर पहुंचे देवघर

देवघर : कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर देवघर समेत पूरे संताल परगना में तैयारी जोरों पर है। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और प्रदेश स्तरीय नेता देवघर पहुंचे और रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री दीपिका ने कहा कि संविधान बचाओ और संगठन सृजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम इन दिनों प्रदेश में चल रहा है। संविधान बचाओ अभियान का 40 दिनों का कार्यक्रम तय है।

कांग्रेसजन घर-घर जाकर दस्तक देंगे

राज्य से लेकर जिला, विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही कांग्रेसजन घर-घर जाकर दस्तक देंगे और संविधान बचाओ अभियान में लोगों को जोड़ेंगे। 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली होने वाली है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। मंत्री ने कहा कि इस रैली की घोषणा होने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने भी रैली में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दी है। मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग विरोधी दलो के नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है।

कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्षशील है

अब तक सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी करने लगे हैं। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सभी संवैधानिक ढांचा को ध्वस्त किया जाए और तानाशाही देश में कायम हो। लेकिन कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करती है और जनता के साथ-साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को सुरक्षित करने में हमलोग लगे हए हैं। इसी कड़ी में रांची की संविधान बचाओ रैली होने जा रही है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लेकिन कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्षशील है। इन सब मुद्दों को लेकर रांची में महारैली हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि संविधान बचाओ को लेकर पूरे देश में 40 दिनों का एक कैलेंडर जारी किया गया है, ताकि इस अभियान को एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया जाए।

11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय रैली

रांची रैली के बाद 10 मई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय, 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय रैली होगी। 20 से 30 मई कांग्रेस जन घर-घर जाकर केंद्र सरकार के कारनामों को बताएंगे और संविधान बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र दास, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, अवधेश प्रजापति, अमित पांडेय समेत कई नेतागण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :Gua : नोवामुंडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत उप डाकघर का किया दौरा

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

    झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

    Spread the love

    Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

    झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time