Deoghar: देवघर में व्यवसायी के फ्लैट से 50 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

देवघर: शहर के पुराने तीन नंबर फाड़ी मुहल्ला स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव में व्यवसायी विमल अग्रवाल के फ्लैट में रविवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण चुरा लिए.फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है. पीड़ित व्यवसायी विमल कुमार अग्रवाल ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शादी में गई थी पत्नी, खाली था घर

विमल अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता गई हैं. प्रतिदिन की तरह वे सुबह फ्लैट में ताला लगाकर झौंसागढ़ी स्थित अपने मोटर पंप स्टोर गए थे. दोपहर में जब लौटे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाज़ा टूटा हुआ है और कमरों का सामान बिखरा पड़ा है.जांच करने पर पता चला कि अलमारी से नगद राशि, सोने-चांदी के जेवरात और हीरे की ज्वेलरी गायब हैं. अनुमानतः चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी

नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है. व्यवसायी और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: जिले के सभी अंचलों में चला विशेष रेवेन्यू कैंप, दस्तावेज़ों की त्रुटियों का हुआ समाधान

Spread the love

Related Posts

Muri : सिल्ली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुरी : सिल्ली लुपुंग टोला निवासी विशाल साव उर्फ बंटी  नामक युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव उसके घर फंदे से लटका पाया गया। घटना…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time