जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडूबी में मंगलवार दोपहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंसार नगर निवासी मोहम्मद हुसैन के रूप में की गई। हुसैन की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल के पास शराब को बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन दिन पूर्व अफाक से हुआ था विवाद
जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि हुसैन पेरिस पुट्टी का काम करता था। वह आज ही काम के लिए हैदराबाद जाने वाला था। सुबह उसे किसी दोस्त ने फोन किया जिसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व अफाक नामक युवक से उसका विवाद हुआ था जिसके बाद अफाक ने फायरिंग कर दी थी। हुसैन ने डर से थाने में शिकायत नहीं की थी। संभवतः अफाक ने ही उसकी हत्या की है ।
इसे भी पढ़ें : Gamharia : वेतनमान की मांग को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आवास करेंगे सहायक अध्यापक
There is no ads to display, Please add some



















































