Deoghar: केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

देवघर:  अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. केसरी का देवघर आगमन पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बन गया. बैद्यनाथधाम पहुंचने पर अध्यक्ष केसरी का भावपूर्ण स्वागत किया गया. उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के कई सदस्य भी उपस्थित रहे.

समस्त प्रतिनिधियों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर समाज की समृद्धि, अखंडता और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. अध्यक्ष को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और बाबा बैद्यनाथ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया. यह आयोजन समाज के लिए श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बन गया.

राष्ट्राध्यक्ष एस.एन. केसरी ने सभा में उपस्थित सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्रथम बैठक की सफलता पर साधुवाद दिया और समाज के प्रति अपने आशीर्वचन भी साझा किए.

समारोह में दीपक केसरी (अध्यक्ष, बैद्यनाथधाम सभा), समीर उर्फ सोनू केसरी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय तरुण सभा), श्वेता केसरी (मंत्री, महिला सभा), अमरनाथ केसरी सहित कई प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे.
इसके अतिरिक्त अरुण केसरी, विक्रम केसरी, छेदी लाल केसरी, शंभू केसरी, लोकनाथ केसरी, मनोज केसरी, राजू केसरी, आशा देवी, मुकेश केसरी, नित्यानंद केसरी, विनीत केसरी, मोहन केसरी, सोनू केसरी, शुभम केसरी की सक्रिय भागीदारी भी आयोजन को सफल बनाने में अहम रही.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

    सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

    Spread the love

    Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

    सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *