Deoghar Sharavani Mela 2025: मिलावटखोरों के लिए चला अभियान, 12 किलो नकली पनीर नष्ट

देवघर:  राजकीय श्रावणी मेला 2025 में भक्तों की भीड़ के बीच मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को एसबी राय रोड, बड़ा बाजार, बाजला चौक, शिक्षा सभा चौक, बाघमारा बस स्टैंड और कोठिया जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विभागीय टीम ने भोजनालयों और खाद्य स्टॉलों पर औचक जांच की. इस दौरान 12 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

चार दुकानों से पनीर, खोवा और शॉस के नमूने लेकर उन्हें लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया है. दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वच्छता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

मेला प्रारंभ होने से लेकर 23 जुलाई तक विभाग ने कुल 333 दुकानों की जांच की. इनमें 961 खाद्य सामग्री की ऑन द स्पॉट टेस्टिंग की गई. इनमें से 820 वस्तुएं मानक के अनुरूप पाई गईं, जबकि शेष में मिलावट की पुष्टि हुई है.

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने विशेष टीम गठित की है. यह टीम रोज़ाना मेला क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानों की निगरानी कर रही है. विभाग ने साफ कर दिया है कि खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में खरीफ मिशन की शुरुआत, तकनीक और प्रशिक्षण पर विशेष जोर

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

    सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

    Spread the love

    Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

    सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *