Ranchi: स्व. मुंडा कृष्ण कुमार सिंह को देवेन्द्र नाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि, जल्द लगेगी आदमकद प्रतिमा

रांची:  सोनाहातू प्रखंड, दुलमी पंचायत, बोंगादार दुलमी निवासी खुटकट्टीदार स्व. मुंडा कृष्ण कुमार सिंह का लंबे समय तक बीमारी से पीड़ित रहने के बाद निधन 21 सितम्बर को हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. कृष्ण कुमार सिंह के पुत्र आदित्य सिंह मुंडा और भोलेश्वर सिंह मुंडा ने कहा कि उनके पिता रैयतों के साथ हमेशा पुत्र समान व्यवहार करते थे। उनका मार्ग अपनाकर रैयतों के साथ न्याय और भाईचारा बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सिली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. कृष्ण कुमार सिंह ईमानदार और सैद्धांतिक दृष्टिकोण के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा रैयतों के हित को सर्वोपरि रखा और सामाजिक व राजनीतिक समस्याओं को सरलता से हल किया।
महतो ने बताया कि कृष्ण मुंडा ने बारेंदा पहाड़ के बदले मुंबई में महल का ऑफ़र ठुकरा कर अपने रैयतों की रक्षा की और ईमानदारी की मिसाल कायम की। उनका साहस और ईमानदारी आज भी क्षेत्र में बालू माफिया और खनन mafias के लिए हिम्मत न करने वाली प्रेरणा है।

देवेन्द्र नाथ महतो ने आगे कहा कि स्व. कृष्ण कुमार सिंह के ईमानदार और सैद्धांतिक विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बहुत जल्द उनका आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इससे लोगों को उनके मार्ग पर चलकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी…

Spread the love

Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के रंगुनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *