Deoghar: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारू शर्मा पहुंचे देवघर, खिलाड़ियों के विकास पर की चर्चा

देवघर:  जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने मंगलवार को स्थानीय पोर्टिको सरोवर होटल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर और प्रो कबड्डी लीग के निदेशक चारू शर्मा से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने देवघर जिले में खेलों और खिलाड़ियों के विकास को लेकर सार्थक बातचीत की।

डॉ. सुनील खवाड़े ने चारू शर्मा को बताया कि उनके प्रयास से देवघर में पहली बार स्कूल ओलंपिक की शुरुआत हुई। यह सुनकर चारू शर्मा काफी प्रसन्न हुए और इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे देवघर और झारखंड में खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान में हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

डॉ. खवाड़े ने झारखंड में हॉकी खेल के प्रसार और आदिवासी व जनजातीय इलाकों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने की जानकारी दी। चारू शर्मा इस बात से प्रभावित हुए और खेल और खिलाड़ियों के विकास में सक्रिय रहने का भरोसा दिया। उन्होंने डॉ. खवाड़े जैसे खेल प्रेमियों के योगदान को मील का पत्थर बताया।

चारू शर्मा देवघर से भागलपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे बुधवार को भागलपुर प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। डॉ. सुनील खवाड़े के साथ इस बैठक में जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा, जिला चेस संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश भारद्वाज, जिला कबड्डी के कोच आलोक कुमार और एथलेटिक्स के कोच दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक, सचिव-कोषाध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा

मुरी : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक रखी गई हैं। जिसका उद्देश्य ग्राम सभा स्थान का चयन करना है, साथ ही सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करना…

Spread the love

Muri : मजदूरों का शोषण व अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : देवेन्द्र नाथ महतो

रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड  में जेएलकेएम का प्रदर्शन मुरी : रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन में देरी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time