Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनीवासियों को दीपावली का तोहफा, पंसस ने लगवाया RO प्लांट

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने दीपावली के अवसर पर स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक आरओ फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया गया, जिसे कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया।

आरओ प्लांट का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या थी। इसे देखते हुए यह योजना शुरू की गई ताकि आम लोग शुद्ध पानी का लाभ उठा सकें।

प्लांट का संचालन स्थानीय समिति के जिम्मे होगा। निर्णय लिया गया है कि 20 लीटर पानी के लिए 5 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जिससे प्लांट की रख-रखाव और संचालन की व्यवस्था बनी रहे।

ज्ञात हो कि जमशेदपुर प्रखंड में यह पहला पंचायत स्तर का आरओ प्लांट है। पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में जरूरत के अनुसार अन्य पंचायतों में भी ऐसे प्लांट लगाने की योजना है।

समारोह में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडेय, समाजसेवी मिथलेश सिंह, विशाल, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, सीनू राव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेदपुर पहुंचे, डीसी -एसएसपी ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं…

Spread the love

Bahragora : जल संकट से उबले चित्रेश्वर के ग्रामीण, महीनों से खराब है सोलर जलमीनार, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहूलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर गांव में गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। गांव के मंदिर और स्कूल के पास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time