Jamshedpur: कार्तिक मास के अमावस्या परद क्षिणेश्वरी काली मंदिर में हुई पूजा, शामिल हुए श्रद्धालु

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के इस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में सोमवार को कार्तिक मास की अमावस्या के अवसर पर मां काली का भव्य श्रृंगार और पूजा संपन्न हुआ। पूजा के दौरान कमिटी ने श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया।

मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि हर महीने की अमावस्या को मां काली की भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन किया जाता है। हालांकि पूजा प्रतिदिन होती है, लेकिन कार्तिक मास की अमावस्या का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन दीपावली मनाई जाती है। इसके अलावा, अमावस्या के छठे दिन लोक आस्था का महापर्व छठ का पहला अर्घ्य भी गिया जाता है।

इस अवसर पर बांकुड़ा निवासी पूरोहित शिव शंकर चौधरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई। पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमिटी के सदस्य जैसे उमाशंकर बेरा, सुजीत राउत, हरिशचंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, कमलेश राय, राजेश पाठक, संतोष सिंह, रंजीत और अजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंदिर कमिटी ने बताया कि इस अमावस्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

गुवा : गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।…

Spread the love

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time