जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने दीपावली के अवसर पर स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक आरओ फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया गया, जिसे कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया।
आरओ प्लांट का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या थी। इसे देखते हुए यह योजना शुरू की गई ताकि आम लोग शुद्ध पानी का लाभ उठा सकें।
प्लांट का संचालन स्थानीय समिति के जिम्मे होगा। निर्णय लिया गया है कि 20 लीटर पानी के लिए 5 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जिससे प्लांट की रख-रखाव और संचालन की व्यवस्था बनी रहे।
ज्ञात हो कि जमशेदपुर प्रखंड में यह पहला पंचायत स्तर का आरओ प्लांट है। पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में जरूरत के अनुसार अन्य पंचायतों में भी ऐसे प्लांट लगाने की योजना है।
समारोह में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडेय, समाजसेवी मिथलेश सिंह, विशाल, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, सीनू राव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


















































