Jamshedpur: जिले के 19 पंचायतों में लगेगा वित्तीय शिविर – जनधन से लेकर डिजिटल लेन-देन तक, एक ही शिविर में सब कुछ

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में शनिवार, 2 अगस्त 2025 को वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे. ये शिविर भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत लगाए जा रहे हैं.

इस अभियान का उद्देश्य है – ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग से जोड़ना और उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देना.

शिविर में जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन, Re-KYC, नॉमिनी अपडेट समेत कई बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी.

साथ ही, डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी.

जहां-जहां होंगे शिविर:
मानुषमुढ़िया, बेलडीह, बिरदोह, सरडीहा, केंदुआ, बनकाटी, बागबेड़ा, छोटा गोविंदपुर (उत्तर), गदड़ा (मध्य), घाघीडीह (मध्य), हलुदबनी (पश्चिम), कालिमाटी (पश्चिम), सरजामदा (मध्य), बनमाकड़ी, बादिया (पश्चिम), पारुलिया, लच्छीपुर, मुहूलबनी और हल्दीपुखुर (पश्चिम).जिला जनसंपर्क कार्यालय ने अपील की है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और आम नागरिक इन शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में एनीमिया के खिलाफ जंग, CHO और ANM को मिला सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *