जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में शनिवार, 2 अगस्त 2025 को वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे. ये शिविर भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत लगाए जा रहे हैं.
इस अभियान का उद्देश्य है – ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग से जोड़ना और उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देना.
शिविर में जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन, Re-KYC, नॉमिनी अपडेट समेत कई बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी.
साथ ही, डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी.
जहां-जहां होंगे शिविर:
मानुषमुढ़िया, बेलडीह, बिरदोह, सरडीहा, केंदुआ, बनकाटी, बागबेड़ा, छोटा गोविंदपुर (उत्तर), गदड़ा (मध्य), घाघीडीह (मध्य), हलुदबनी (पश्चिम), कालिमाटी (पश्चिम), सरजामदा (मध्य), बनमाकड़ी, बादिया (पश्चिम), पारुलिया, लच्छीपुर, मुहूलबनी और हल्दीपुखुर (पश्चिम).जिला जनसंपर्क कार्यालय ने अपील की है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और आम नागरिक इन शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में एनीमिया के खिलाफ जंग, CHO और ANM को मिला सम्मान
There is no ads to display, Please add some



















































