Saraikela : डोबो में चलती ट्रेलर में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

 

सरायकेला: खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक चलती हुई ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में ट्रेलर का केबिन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि, आग लगते ही चालक ने बिना देर किए ट्रेलर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर में मेटल शीट लदी हुई थी और वह कांदरबेड़ा से होकर जमशेदपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन डोबो क्षेत्र में पहुंचा, ट्रेलर के केबिन से धुआं उठता देखा गया। इसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

    जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

    Spread the love

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *