Baharagora: गांव में अवैध शराब का धंधा, ग्रामीणों का प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग

 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत साण्ड्रा पंचायत के साण्ड्रा गांव में इनदिनों देसी शराब का धंधा जोरों से चल रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक हरि मण्डप के पास कई घरों में अवैध देसी शराब खुलेआम बिक रहा है. आरोप यह है कि लोधनबनी एंव पानीशोल से कोई आकर दारू बनाने का सामान प्रतिदिन मुहैया करता है. माफियाओं ने बेखौफ होकर देसी दारू का निर्माण किया करते हैं.जिसके चलते गांव में आमजनों का रहना मुश्किल हो गया है. सुबह एंव शाम होते ही तीन से चार गाँव के लोगों का लाईन सा लग जाता है एंव कोई रास्ता में नशा हालत में रात तक पड़ा रहता है.साथ ही लोंगो से अभद्र व्यवहार भी किया करते है.

अशांति एंव पारिवारिक कलह का माहौल बना हुआ है

और नशा के हालत में गलत भाषा का प्रयोग करते है. जिससे गांव और घर में अशांति एंव पारिवारिक कलह का माहौल बना हुआ है . वहीं अवैध शराब माफियाओं को स्थानीय पुलिस तथा जाँच टीम आने से पहले ही उनतक जानकारी पहुँच जाती है. जिससे वे लोग पहले से ही सतर्क हो जाते है. कोई कुछ बोलने जाता है तो उक्त दबंग लोग लड़ाई झगड़ा शुरू कर देते है. किसके सरंक्षण में एसा काम हो रहा ग्रामीणों को पता भी नहीं चल पा रहा है. गांव में किसी के घर में भी मेहमान आने से ऐसा स्थिति देखकर शर्मिंदीगी महशुस हो रही है. वहीं मेहमान भी आना नहीं चाह रहे है जो गांव के लड़की का विवाह हो गई है उनके घर से ऐसे गांव में आना जाना भी बन्द कर दिये है. जिसके लिए ग्रामीणों ने शनिवार को संबंधित विभाग के अधिकारी व थाना प्रभारी एक आवेदन दिया तथा मांग की उक्त विषय में जाँच कर उचित कार्रवाई की जाये.

इसे भी पढ़ें : Pakistan: “या तो पानी बहेगा या खून” – भुट्टो के बयान ने भारत-पाक के रिश्तों में बढ़ाई तल्ख़ी

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

    Spread the love

    Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

    जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time