Adityapur : ACIB के पदाधिकारियों ने नए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के पदाधिकारियो ने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में बिनोद तिर्की को पदभार संभालने पर एंटी क्रॉप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अमन चैन व शांति कायम करने में बेहतर योगदान की अपेक्षा रखते हुए इस महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व के लिए टीम के सभी लोगों ने नए थाना प्रभारी तिर्की को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ भी दी ।

कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी

इसके साथ ही ACIB टीम ने नए थाना प्रभारी को आदित्यपुर में स्वागत करते हुए कहा कि इनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भावना को लेकर विभाग में उत्साह है। हमें विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में आदित्यपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी होगी। हम सभी को आपसे अपेक्षा है कि आप जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेंगे। एक बार पुनः आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हैं और आपकी सफलता की कामना करते हैं

गर्मजोशी से स्वागत

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में ACIB (एंटी क्रॉप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) टीम में शामिल मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य सचिव मनीष शरण, झारखंड राज्य प्रमुख एस.के. सिंह, राज्य प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, राज्य मुख्य सचिव सुजीत कुमार पाठक एवं सरायकेला-खरसावां जिले से जिला प्रमुख बाबूलाल नाग तथा जिला प्रभारी केशरी पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने तिर्की को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामना-पत्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: झाड़ग्राम में भाजपा नेतृत्व के प्रति गहरा असंतोष, जिला अध्यक्ष पद को लेकर विवाद

 

वहीं पदभार ग्रहण करने के उपरांत थानाध्यक्ष बिनोद तिर्की ने सभी को मुंह मीठा कराते हुए कहा कि “जनता की सुरक्षा और कानून का सम्मान सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।” उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग की कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और पुलिस विभाग दोनों को ही उनके नेतृत्व से बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

    पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

    Spread the love

    Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

    पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time