Gamharia: जनता दरबार में जनता नदारद! सूचना के अभाव में फीका रहा आयोजन

Spread the love

गम्हरिया: मंगलवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार गम्हरिया प्रखंड के रापचा, कालिकापुर, जगन्नाथपुर और छोटा गम्हरिया पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

हालांकि, आयोजन की रूपरेखा तैयार थी और जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में आम लोग बड़ी संख्या में नहीं पहुंच सके। इससे जनता दरबार का उद्देश्य काफी हद तक अधूरा रह गया।

मनरेगा पर केंद्रित रहे आवेदन
कालिकापुर पंचायत में महज 20 आवेदन आए, जो सभी मनरेगा से संबंधित थे।

जगन्नाथपुर सचिवालय में आयोजित दरबार में भी जगन्नाथपुर एवं छोटा गम्हरिया पंचायतों से कुल 20 आवेदन ही प्राप्त हुए।

यह स्पष्ट करता है कि विविध समस्याओं के समाधान हेतु ग्रामीणों की सहभागिता बेहद सीमित रही।

जनता दरबार के अवसर पर महिला समिति सदस्यों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार हेतु संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

जगन्नाथपुर पंचायत के कार्यक्रम में मुखिया निरोला सरदार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचानन साहु, तथा अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और समस्याओं को नोट किया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: SSP का स्पष्ट अल्टीमेटम – या तो सुधरें, या जाएं बाहर! चिन्हित हुए 32 कुख्यात अपराधी, 164 सहयोगी निगरानी सूची में


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: BDO की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव को दी गई श्रद्धांजलि, कर्मचारियों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव सुखलाल महतो की दर्दनाक मृत्यु की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर…


Spread the love

Jamshedpur: जनजातीय गाँवों तक पहुँचा धरती आबा अभियान, 24 नये ग्राम स्तरीय शिविरों में उमड़ा लोगों का भरोसा

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों के जनजातीय बहुल गांवों में 24 नये ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *