Chandil: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखा छात्र-छात्राओं का जोश

चांडिल: नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर अस्पताल मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस एकदिवसीय आयोजन में अंडर-17 वर्ग के बालक व बालिकाओं की टीमें शामिल हुईं।

अंडर-17 बालक वर्ग में 7 टीमें
अंडर-17 बालिका वर्ग में 2 टीमें

टूर्नामेंट में छात्रों ने उत्साहपूर्वक और अनुशासित खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के अंत में बालक वर्ग में +2 उच्च विद्यालय रघुनाथपुर विजेता बना। वहीं द्वितीय स्थान पर रहा मॉडल स्कूल रघुनाथपुर। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

बीईओ रविशंकर महतो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “फुटबॉल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि यह सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास और पढ़ाई में भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।”

उन्होंने ऐसे आयोजन को नियमित रूप से कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
बीपीओ गुरुपद महतो, देवेंद्र मांझी, सुशील महतो, देवशीष महतो, शिवाशीष महतो, सोमित्र पालित, परमेश्वर महतो, गणेश दास आदि।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: SSP का स्पष्ट अल्टीमेटम – या तो सुधरें, या जाएं बाहर! चिन्हित हुए 32 कुख्यात अपराधी, 164 सहयोगी निगरानी सूची में

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

विश्व स्तनपान सप्ताह: खीरसा दूध नवजात बच्चे को कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है: डॉ सीट

पोटका : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका के प्रभारी डॉ. सुकांत सीट के निर्देश पर 1 से 8 अगस्त तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time