Gamharia: मां मनसा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नाग पंचमी महोत्सव शुरू

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत बिरराजपुर गोहनाडीह स्थित पाताल वासिनी मां मनसा मंदिर में मंगलवार से नाग पंचमी महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई. दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 151 कुंवारी कन्याओं ने पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति से स्थानीय तालाब से जल भरकर कलश मंदिर परिसर में स्थापित किए.

कलश स्थापना के साथ ही अष्टम प्रहर महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसकी पवित्र आहुतियों से वातावरण धार्मिक ऊर्जा से भर उठा. आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही.

पूरे अनुष्ठान का संचालन नीलकमल महतो और फणी नायक ने किया, जबकि आयोजन समिति की जिम्मेदारियों में अध्यक्ष उज्ज्वल महतो, सचिव भरत महतो और कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो शामिल रहे. महोत्सव में श्रीरामपुर, गोहनाडीह, बिरराजपुर, आमडीह, बड़काटांड़, रामजीवनपुर, ऊपरबेड़ा, जुलूमटांड़, रामचंद्रपुर और छोटा गम्हरिया जैसे आस-पास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे.

मंदिर परिसर में मंगलवार से शुरू हुए इस दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और जनसहभागिता की जीवंत छवि देखने को मिल रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: गम्हरिया के संजय की JPSC में कामयाबी, हुआ सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *