Gamharia: झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर युवाओं में जोश, युवा जन जागरण क्रांतिकारी यात्रा आयोजित

Spread the love

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के ऊपरबेड़ा में जेएलकेएम युवा मोर्चा द्वारा युवा जन जागरण क्रांतिकारी यात्रा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कुश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित महतो ने की. अपने संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष कुश कुमार महतो ने झारखंड के मूल निवासियों के साथ हो रहे शोषण और उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि “राज्य में झारखंडियों का ही शोषण हो रहा है और इसका समाधान सिर्फ युवाओं के संगठित आंदोलन से ही संभव है.”

कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष प्रताप महतो ने भी राज्य में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करना है और झारखंड को उसके हक़ की ज़मीन दिलाना है.”

महिला मोर्चा ने भी दिखाई भागीदारी
कार्यक्रम में महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव वीणा महतो और सविता महतो ने भी युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य की आधी आबादी को भी सामाजिक अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभानी होगी. इस यात्रा के दौरान युवाओं में राजनीतिक और सामाजिक चेतना जागृत करने की अपील की गई. पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता माधव महतो ने किया. उन्होंने आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सतर्क, सक्रिय और संगठित रहने की प्रेरणा दी.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: DVC मोड़ बना हादसों का नया ठिकाना, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर जमशेदपुर की बेटी ने फहराया झंडा

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  जीवन के ऊंचे मुकामों तक पहुंचना सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है — और इस यात्रा को डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा निशा आनंद ने…


Spread the love

AIIMS Convocation 2025: राष्ट्रपति के स्वागत में रेलमार्ग से देवघर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

Spread the love

Spread the loveदेवघर:  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर पहुंच रही हैं. दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के पहले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *