Gamharia: DVC मोड़ बना हादसों का नया ठिकाना, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर

गम्हरिया: कांड्रा-आदित्यपुर मुख्य मार्ग पर स्थित डीवीसी मोड़ एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना. शनिवार को इस मोड़ पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन घटना ने एक बार फिर से सड़क की जर्जर स्थिति को उजागर कर दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता माधव चंद्र महतो ने सड़क की हालत पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा –

“इस सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन और निर्माण एजेंसी को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. अगर दो दिनों में मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो हम बुधवार को इसी स्थल पर धरना देंगे.”

स्थानीय निवासियों और संगठनों का कहना है कि डीवीसी मोड़ पर दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. खराब सड़कें सिर्फ वाहन चालकों के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि यह जनता के धैर्य की परीक्षा बनती जा रही हैं. अब देखना यह है कि प्रशासन और निर्माण एजेंसियां चेतावनी के बाद हरकत में आती हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें : Chandil: अवैध बालू खनन फिर बेखौफ, प्रशासनिक तंत्र मौन?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time