Gamharia: जल जमाव से त्रस्त नागरिक पहुँचे अंचल कार्यालय, प्रदर्शन के बाद CO पहुंचे स्थल

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या सात अंतर्गत प्रगति नगर और साई नगर के निवासियों को जल जमाव की समस्या ने बुरी तरह जकड़ लिया है. घरों के आसपास पानी भरे रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल निकासी की मांग को लेकर वे पूर्व में अंचल कार्यालय में आवेदन दे चुके हैं, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस उपेक्षा से आक्रोशित होकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुँचे और विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया मौके पर पहुँचे. उन्होंने स्वयं प्रगति नगर और साई नगर का दौरा कर जल जमाव की स्थिति का जायजा लिया.

स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए सीओ ने कहा कि पानी निकासी के स्थायी समाधान के लिए पहल शुरू कर दी गई है. जल्द ही समुचित उपाय किए जाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: अमरूद तोड़ते समय 5 वर्षीय मासूम को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time