मानगो से कचड़ा उठाव आरंभ, आदित्यपुर के डंपिंग साइड में हो रहा डंप

आमरण अनशन तत्काल स्थगित – विकास सिंह.

जमशेदपुर :  बिगत बीस दिनों से कचड़े के जमाव के कारण पुरा मानगो बजबजा रहा था.  रविवार के संध्या समय से उपायुक्त के प्रयास से मानगो का कचड़ा आदित्यपुर डंपिंग साइड में भेजा जाने लगा है. कचड़े का उठाव आरंभ हो जाने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा घोषित आमरण अनशन के कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया है. विकास सिंह को कचड़ानिष्पादन की जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के अधिकारी ने बताया रविवार के संध्या समय से कचड़े का उठाव आरंभ हो गया है.

इसे भी पढ़े : बोकारो में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कचड़ा उठाव बंद हुआ तो पुनः आमरण अनशन होगा 

नगर निगम के अधिकारी ने बताया की पूरी रात कचड़ा उठाया गया है और एक से दो दिन के भीतर पूरे गली मोहल्ले और चौक चौराहे से कचड़े का उठाव हो जाएगा.  जो लगातार चलता रहेगा. अधिकारी की बात सुनकर विकास सिंह ने डिमना रोड दौरा करके देखा कि लगभग सभी जगह से कचड़ा का उठाव हो चुका है . नया पुरुलिय रोड में उठाव का कार्य जारी है. विकास सिंह ने कचड़े के निष्पादन होता देख आमरण अनशन के कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करते हुए कहा कि अगर किसी भी कारणवश कचड़े का उठाव दोबारा बंद हो जाएगा तो पुनः आमरण अनशन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े : भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है – बांके बिहारी 

 

 

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time