घाटशिला उपचुनाव: मुसाबनी से घाटशिला तक, दलित समाज को संगठित करने में जुटे टिक्की मुखी

जादूगोड़ा:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नज़दीक आते ही इलाके में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अब केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि समाज के प्रभावशाली लोग भी अपने समुदाय को एकजुट करने में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में दलित और मजदूर समाज के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रहे कांग्रेस नेता टिक्की मुखी ने जादूगोड़ा में मुखी समाज की बैठक आयोजित कर चुनावी मोर्चा संभाल लिया।

 

मंगलवार देर शाम तक टिक्की मुखी ने मुसाबनी, गालूडीह, घाटशिला और धालभुमगढ़ समेत कई इलाकों में दलित और मजदूर समुदाय की बैठकें की। उन्होंने पूरे अनुमंडल के दलित समाज से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा, “किसी के झांसे में नहीं आना है। हमारा वोट बिखरना नहीं चाहिए, तभी हमारी ताकत बनेगी। वर्षों से हमारी समस्याओं को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया गया, समाधान नहीं हुआ। अब समय है कि समाज अपने हितों के लिए मतदान में खुद फैसला ले।”

 

बैठक में शिक्षा, रोजगार, असंगठित मजदूरों की सुरक्षा, विस्थापन प्रभावित परिवारों के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने टिक्की मुखी की बातों पर समर्थन जताया।

 

टिक्की मुखी ने कहा, “आने वाले उपचुनाव में दलित समाज की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी। इस बार फैसला समाज स्वयं करेगा, कोई और नहीं।”

कृष्णा मुखी, आजाद बेहरा, राकेश मुखी, इब्राहिम, जेमल बाग, जितेन सोना, जय सिंह, संजय करवा, शंकर मुखी, मंगल मुखी, साजन मुखी और अन्य लोग बैठक में मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

    जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

    Spread the love

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time