Gua : गुवा सेल अस्पताल के समीप अधूरी पुलिया बनी राहगीरों के लिए खतरा

  • स्थानीय लोग प्रशासन से निर्माण कार्य पूर्ण और सुरक्षा उपाय लागू करने की कर रहे हैं मांग
  • रात में स्थिति और भी खतरनाक, आंदोलन की चेतावनी

गुवा : गुवा सेल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर झारखंड सरकार द्वारा कराया जा रहा पुलिया निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे आम लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। बताया गया कि वर्ष 2025 की दुर्गा पूजा से पूर्व इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका। अधूरे निर्माण के कारण सड़क पर गड्ढे, असंतुलित ढलान और सुरक्षा घेराबंदी के अभाव में मोटरसाइकिल चालक और पैदल राहगीर अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-बड़ी कई दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी गुवा में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रात के समय इस क्षेत्र की स्थिति और भी भयावह हो जाती है क्योंकि उचित लाइटिंग और चेतावनी संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। लोगों ने झारखंड सरकार और संबंधित विभाग से अनुरोध किया है कि पुलिया निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही अस्थायी सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन मुख्य सड़क को जाम कर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। इस मौके पर लोगों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से आग्रह किया कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए और आम जनता के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किया जाए।

Spread the love

Related Posts

Bahagaroda : जंगली हाथी के तांडव से ग्रामीण भयभीत

बहरागोड़ा में हाथी के हमले से मकान क्षतिग्रस्त, फसल को नुकसान रात में घर पर हमला, बाल-बाल बचा परिवार बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का…

Spread the love

Muri : रोड निर्माण के लिए कृषि जमीन नहीं देंगे किसान, जोरदार विरोध

बुंडू-बंता रोड चौड़ीकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जमीन बचाने की शपथ शिवटंगरा मैदान में जुटे किसान, उठे तीखे नारे मुरी : बुंडू–बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर कृषि भूमि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *