Gua : रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

  • देशभक्ति और साहस की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को किया याद

गुवा : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ और अन्य पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और देशभक्ति से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा प्रशासन ने कड़ाके की ठंड में बाज़ार चौक-चौराहों पर अलाव की त्वरित व्यवस्था की

रानी लक्ष्मीबाई के साहस और देशभक्ति को किया नमन

वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रतीक थीं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहकर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे, चंद्रिका खण्डाईत, किशोर सिंह, राजेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

Related Posts

Bahragora :चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ा एक और चिराग, गलत इंजेक्शन से बहरागोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा एक बार फिर एक परिवार को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है, जहाँ बहरागोड़ा के मौदा गाँव में…

Spread the love

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time