Chaibasa: गुवा थाना में तैनात हवलदार बारगी उरांव की गोली लगने से मौत

पश्चिमी सिंहभूम:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना में तैनात जैप-09 साहेबगंज के हवलदार बारगी उरांव (52 वर्ष) की मंगलवार शाम गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हवलदार बारगी उरांव अपने बैरक में इन्सास राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली उनके सिर में लग गई। घटना करीब शाम 5:30 बजे की है। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज के बाद पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवान उन्हें बचाने की कोशिश में तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

बुधवार को हवलदार का शव चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर ने घटना की जानकारी उपायुक्त को दी। इसके बाद उपायुक्त ने आदेश जारी कर शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्देश दिया।
इसके लिए अंचल अधिकारी खूंटपानी फुलेश्वर साव को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। मेडिकल बोर्ड में डॉ. चन्दन कुमार रवि, डॉ. शिरिल संदीप सवैया और डॉ. दीपक कुमार सिन्हा शामिल हैं। पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की देखरेख में और वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवलदार बारगी उरांव बेहद अनुशासित और जिम्मेदार जवान थे। यह घटना पूरी तरह एक हादसा है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time