Saraikela: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

सरायकेला :  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा सेंचुरी के तराई में की घटना जहां 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

आदिम जनजाति समुदाय के सवर परिवार के पीड़िता बेटी उस दिन चाकुलिया से राशन लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। दलमा के माकुलाकोचा इलाके में दो युवकों ने उसे जबरन रोककर जंगल में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय खगेन मार्डी और 31 वर्षीय हरिपद सोरेन शामिल हैं।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश है और ग्रामीण पीड़िता के परिवार के लिए सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।एक तरफ केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के परिवार आज विलुप्त की कगार पर है जिसको संरक्षण के लिए कोई प्रकार की योजना उपलब्ध कराई जा रहा है। आज उन परिवार के लोग असुरक्षित महसूस करते देखा गया ।

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर टुसू मेले में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गोपाल मैदान में विवाद के दौरान युवकों पर ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने शुरू की जांच दोनों घायलों की हालत गंभीर, पुलिस जुटी हमलावरों की पहचान में बिष्टुपुर में सुरक्षा बढ़ाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *