Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में झामुमो विधायकों की DC से मुलाक़ात, मुआवज़ा और पुनर्वास मुद्दा सबसे आगे

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के कई अहम मुद्दों को लेकर बुधवार को झामुमो विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला। मुलाक़ात करने वालों में पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और घाटशिला के वरिष्ठ नेता सोमेश चंद्र सोरेन शामिल रहे।

विधायकों ने सबसे पहले सड़क निर्माण विभाग द्वारा रैयतदारों को अब तक नहीं मिले मुआवज़े का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों को उनकी जमीन का हक़ मिलना चाहिए। चेतावनी भी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे यह मामला सीधे मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे।

बैठक में चाटीकोचा गांव के यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) प्रोजेक्ट प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। इसमें भूखंड, आवास, बिजली, पेयजल और सामुदायिक ढांचे की व्यवस्था की बात कही गई।

जिले में चौकीदारों की पदस्थापना में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने और बाहरी प्रखंडों में भेजे गए चौकीदारों को उनके गृह प्रखंड में ही पदस्थापित करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही हरिणा मेला, रंकीनी महोत्सव और नेताजी गूँज महाउत्सव को राजकीय मेला का दर्जा देने पर जोर दिया गया।

अन्य मुद्दे भी सामने आए
भू अर्जन विभाग में अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग।
राशन डीलरों की लंबित कमीशन राशि का भुगतान जल्द करने की मांग।
एकलव्य विद्यालय में घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी शिकायतों पर सुधार की बात।
स्वीकृत धूमकुड़िया भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विधायकों को भरोसा दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर जल्द सकारात्मक पहल की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time