Jamshedpur : मीडिया कप के उद्घाटन मैच में हुडको एकादश व दलमा एकादश ने जीत से की शुरुआत 

रंगारंग उद्घाटन में पूर्व राज्यपाल, डीसी, एसएसपी समेत टाटा स्टील व टीएसयूआईएसएल के अधिकारी हुए शामिल

जमशेदपुर :  प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को शुरू हुए मीडिया कप क्रिकेट में हुडको एकादश और दलमा एकादश ने जीत से शुरुआत की। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में हुडको एकादश ने सुवर्णरेखा एकादश को दस विकेट से हराया।
सुवर्णरेखा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। रणधीर ने 28 गेंदों पर 38 रन, आनंद कुमार ने 28 गेंदो पर 28 रन जोड़े। शुभदर्शी को दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हुडको एकादश ने िबना कोई विकेट खोए 11 ओवर में 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभदर्शी ने 31 गेंदो पर 62 रन और आशुतोष ने 33 गेंदो पर 61 रन बनाए। शुभदर्शी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सड़क दुर्घटनाएं रोकने को ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन को बाध्य होगी जनता , डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल

खरकई एकादश को 19 रनों से हराया

एस एस पी को सम्मानित करते प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह

दूसरे मैच में दलमा एकादश ने खरकई एकादश को 19 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दलमा एकादश ने प्रसेनजीत के 33 गेंदो पर लगाए गए 51 रन और मधुसूदन के 14 गेंदों पर ताबडतोड़ 31 रनों की बदौलत 15 ओवर में पांच विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई एकादश की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 127 रन ही बना सकी। खरकई एकादश की ओर से मो वसीम ने 33 गेंदो पर 53 रन और कप्तान मो अकबर ने 24 गेंदो पर 23 रन जोड़े। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी मौजूद थे। बाद में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, िवधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई नेता पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सड़क दुर्घटना के शिकार हुए पीड़ित परिवारजनों से मिलने उनके आवास पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time