Baharagoda : NH-49 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

  • अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, चालक फरार

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा-खड़गपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर दारिसोल के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घायल की पहचान कोलकाता निवासी 45 वर्षीय जावेद खान के रूप में हुई, जो जमशेदपुर से अपने निजी काम निपटा कर वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि जावेद सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत एनएचएआई की एम्बुलेंस (1033) को सूचित किया और जावेद को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा CHC में प्रसूता की मौत, परिजनों ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर, पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जावेद खान की स्थिति चिंताजनक पाई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आया अज्ञात वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। हादसे ने NH-49 पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time