बहरागोड़ा : बहुलिया पंचायत स्थित सुप्रसिद्ध चित्रेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी शंकर सतपति (89) का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उनके देहांत की खबर फैलते ही संपूर्ण बहरागोड़ा क्षेत्र और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। भवानी शंकर सत्पति महज एक पुजारी नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की आध्यात्मिक धरोहर थे। उन्होंने पिछले 65 वर्षों से अधिक समय तक निस्वार्थ भाव से बाबा चित्रेश्वर की सेवा की। उनका जीवन सादगी और भक्ति की मिसाल था। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु उनके सौम्य व्यवहार और सरल व्यक्तित्व के कायल थे।ग्रामीणों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित जी ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने और इसे एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन मंदिर परिवार और पूरे समाज के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में अपराध की योजना बनाते छह अपराधकर्मी गिरफ्तार, तीन अवैध पिस्तौल व भारी मात्रा में गोलियां बरामद